अब एआई पढ़ाएगी, शिक्षक दिखाएंगे नई राह
महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षकों को मिला एआई का ज्ञान, तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने निखारी दक्षता
स्टाफ रिपोर्टर – दौलतपुर चौक
महर्षि विद्या मंदिर डंगोह खास में सीबीएसई टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) के तहत आयोजित तीन दिवसीय 25 घंटे का इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभवों और सीख को साझा करते हुए आधुनिक शिक्षण तकनीकों, भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्य आधारित शिक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य महर्षि महेश योगी के आशीर्वाद एवं चेयरमैन वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश के मार्गदर्शन में किया गया।प्रशिक्षण के अंतिम दिन की शुरुआत गुरु पूजन, ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन (टीएम) एवं टीएम सिद्धि कार्यक्रम से हुई। ध्यान सत्र के दौरान शिक्षकों ने मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया, जिससे पूरे दिन का वातावरण उत्साहपूर्ण और सकारात्मक बना रहा। इसके बाद प्रधानाचार्य आर.सी. त्यागी ने रिसोर्स पर्सन लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा, सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, महाराणा प्रताप डिग्री कालेज, अंब का स्वागत किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
