ओपी ठाकुर को सौंपी प्रधान परिषद की कमान

By: Aug 28th, 2026 12:53 am

विकास खंड संगड़ाह के सभागार में नई कार्यकारिण का गठन, पंचायतों में लोगों की उठाई जाएंगी मांगें
निजी संवाददाता -संगड़ाह
विकास खंड संगड़ाह के सभागार में प्रधान परिषद संगड़ाह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड की कुल 39 ग्राम पंचायतों में से 29 पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत स्तर पर आपसी समन्वय बढ़ानेए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रधान परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान ओपी ठाकुर को प्रधान परिषद संगड़ाह का अध्यक्ष चुना गया। वहीं चंद्रदेव पुंडीर ;भाटन.भूजौंडद्ध को उपाध्यक्षए लता भारद्वाज ;भलोनाद्ध को सचिवए प्रताप सिंह ;भौन.कडिय़ानाद्ध को कोषाध्यक्ष तथा संगीता पुंडीर ;देवा.मानलद्ध को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अतिरिक्त लवराज चौहान ;शांमराद्धए अनिल शर्मा ;बड़ोलद्ध और विजेंद्र सिंह ;भुटली.मानलद्ध को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पंचायतों से जुड़े मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में अनुपस्थित रहे भवाई पंचायत के प्रधान जगत चौहानए रंफुआ.जबड़ोग के प्रधान कुंदन सिंह तथा सेर.तंदुला की प्रधान कमलेश कुमारी ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपना समर्थन दिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि विकास खंड संगड़ाह की शेष सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने सभी पंचायत प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैए उसका निर्वहन सभी पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान परिषद का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की पंचायतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करनाए पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है। पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने सभी प्रधानों से एकजुट होकर पंचायतों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App