बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

By: Aug 28th, 2026 12:51 am

बड़सर में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा एकजुटता का जोश
निजी संवाददाता – बड़सर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर की एक महत्त्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार व सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति तैयार की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों, जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक संपन्न होने के उपरांत कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रैस वार्ता को संबोधित किया। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता लंच के बाद खज्जियां जंगल पहुंचे, जहां पौधारोपण कर वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

हरियाली और पर्यावरण का संदेश
इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App