बारिश से दरकी पहाड़ी एनएच पर थमी रफ्तार
बत्ती दी हट्टी में भूस्खलन से दो घंटे यातायात ठप
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बत्ती दी हट्टी के समीप बुधवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। एनएचएआई की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा और पत्थर हटाकर मार्ग को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे लगातार बारिश के चलते बत्ती दी हट्टी के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सडक़ को साफ कर यातायात सुचारु कर दिया गया।
मलबा हटाकर खोली सडक़
एनएचएआई के साइट इंचार्ज ई. साहिल चंदेल ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास भूस्खलन के कारण सुबह यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
