ऑनलाइन खरीदारी से राखी कारोबार प्रभावित

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

रक्षाबंधन पर्व को लेकर राजगढ़ बाजार में बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी राखियां, क्षेत्र में लौटी रौनक
निजी संवाददाता -राजगढ़
रक्षाबंधन पर्व को लेकर राजगढ़ बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। राखीए मिठाईए कपड़ेए उपहार और अन्य सामान की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां और उपहार खरीदेए वहीं दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियों और उपहार सामग्री का विशेष स्टॉक रखा था। गौर रहे कि रक्षाबंधन का त्यौहार कल यानि 28 अगस्त को मनाया जा रहा है । हालांकि बदलते दौर में खरीदारी का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। युवाओं में ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढऩे से स्थानीय बाजार के कारोबार पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। अनेक युवा अब घर बैठे ऑनलाइन राखियांए गिफ्ट और अन्य सामान मंगवा रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों को पहले की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहींए बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेमए विश्वासए स्नेह और एक.दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। रक्षाबंधन का अर्थ ही रक्षा के बंधन से है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैंए जबकि भाई बहनों के प्रति स्नेह और सहयोग का संकल्प लेते हैं। महाभारत से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा के अनुसारए भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपने वस्त्र का एक टुकड़ा बांध दिया था। इस स्नेहपूर्ण भाव को भाई.बहन के रिश्ते के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वहीं एक अन्य प्राचीन परंपरा में इंद्राणी द्वारा भगवान इंद्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का उल्लेख मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App