रैली से दिया सशक्त युवा, मजबूत भारत का संदेश
हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब में पोस्टर और संविधान पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब, सिरमौर में तीन दिवसीय ‘अवेयरनेस जागृति स्कीम-2025’ के तहत ‘एम्पावर्ड यूथ, स्ट्रॉन्गर इंडिया’ अभियान आयोजित किया गया। अभियान में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता और संवैधानिक साक्षरता से जुड़ी गतिविधियां करवाई गईं। अभियान के पहले दिन नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अश्विनी कुमार लांबा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने कालाअंब के आसपास के क्षेत्रों में मार्च किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ नारे लगाते हुए युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 15 विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्केच मेकिंग और कोलाज मेकिंग श्रेणियों में भाग लिया।
पेंटिंग में संजना, स्केच मेकिंग में मीनाक्षी और कोलाज मेकिंग में सृष्टि विजेता रहीं। अभियान के अंतिम दिन संवैधानिक अधिकारों पर क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। अनन्या और मनीषा ने पहला, आर्यन और देव ने दूसरा तथा सरस्वती और सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सही राह अपनाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. अनूपा, श्रुति पुंडीर, कौशिकी शर्मा और आदित्य भट्ट ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अभियान के माध्यम से युवाओं को सामाजिक रूप से जिम्मेदार, रचनात्मक और अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
