बखालग पंचायत में सडक़ पर गड्ढों की भरमार

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

उपमंडल अर्की के लोगों को सफर जानलेवा, खाली से पावघाटी तक सडक़ का बुरा हाल, सुधार नहीं हुआ तो लोग करेंगे संघर्ष
स्टाफ रिपोर्टर- अर्की
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बखालग में खाली से पावघाटी तक सडक़ की दयनीय हालत को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गौतम ने चिंता जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता, स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक संजय अवस्थी से सडक़ की स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्र सुधार कार्य करवाने की मांग की है। रमेश गौतम ने कहा कि खाली से पावघाटी तक सडक़ लंबे समय से खराब हालत में है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले आम लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ की स्थिति को देखते हुए समय रहते इसकी मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधानपालिका और कार्यपालिका की जिम्मेदारी है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ग्रामीण नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करते हैं और अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार और संबंधित विभाग का दायित्व है। रमेश गौतम ने कहा कि सडक़ की सडक़ की हालत विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए सडक़ की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सडक़ की हालत में सुधार नहीं किया गया तो बखालग पंचायत की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी।

कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग
उन्होंने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए सडक़ की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सडक़ की हालत में सुधार नहीं किया गया तो बखालग पंचायत की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App