मेधा सम्मान में चमके गगरेट के सात सितारे

By: Aug 28th, 2026 12:52 am

चैतन्य शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, नीट, एचपीयू और बोर्ड टॉपर्स का बढ़ाया हौसला
निजी संवाददाता – मुबारिकपुर
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने निवास स्थान पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले गगरेट विधानसभा क्षेत्र के सात मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ‘शिक्षा में शक्ति’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस समारोह में नीट टॉपर्स, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के टॉपर्स तथा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में दीया चड्ढा एचपीयू बीबीए टॉपर निवासी दियोली, पायल ठाकुर बीबीए टॉपर निवासी गोंदपुर बनेहड़ा, शहनाज बेगम बीसीए टॉपर निवासी देओली, सक्षम शर्मा नीट निवासी मरवाड़ी, महक ठाकुर नीट निवासी जीतपुर बेहड़ी, दिशा वर्मा नीट निवासी नंगल जरियालां तथा आदित्य ठाकुर एचपी बोर्ड जमा दो निवासी मुबारिकपुर नौवां स्थान शामिल रहे।

स्वास्थ्य, सडक़ और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा
चैतन्य शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सडक़ें खस्ताहाल हैं और आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा प्रभारी अमित शर्मा, प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पवन नंबरदार, पार्षद गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App