शिलाई स्कूल वालीबाल चैंपियन
कंडियारी में अंडर-19 खेलों में 18 स्कूलों के 200 प्लेयर्ज ने दिखाया दम, खो-खो में द्राविल विजेता
निजी संवाददाता- शिलाई
सिरमौर शिलाई खंड की खंड स्तरीय जोनल अंडर.19 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडियारी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 स्कूलों के करीब 200 खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने वॉलीबाल खो-खोए बैडमिंटन कबड्डी और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में शिलाई स्कूल ने जरवा-जुनेली को 2.0 से हराकर ट्रॉफ ी पर कब्जा किया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में द्राविल स्कूल ने हलाह स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बैडमिंटन के फाइनल में शिलाई स्कूल ने खड़ंखाह स्कूल को सीधे सेटों में पराजित कर जीत दर्ज की। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बांदली ढाढस ने कोटिबोंच को 42.31 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
सेमीफाइनल मुकाबलों में बांदली ढाढस ने नैनीधार को 41.16 जबकि कोटिबोंच ने दाया स्कूल को 40.25 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में द्राविल के ऋतिक ने 57 किलोग्राम में शिलाई स्कूल के पहलवान ने 65 किलोग्राम में बकरास स्कूल के पहलवान ने 70 किलोग्राम में रोहनाट के राजेश तथा 97 किलोग्राम भार वर्ग में पनौग के वरुण पोजटा ने मुकाबला जीता। प्रतियोगिता के क्रीड़ा प्रभारी खजान वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता शांतिपूर्वक संपन्न हुई। समापन अवसर पर मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्षसीताराम शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोहन सिंह चौहान रमेश नेगी गीताराम भंडारी चामरा मोहराड पंचायत के उपप्रधान नारायण सिंह पांडेय मदन सिंह नेगी सहित सैकड़ों खिलाड़ी शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
