सोनालिका मिस, काव्य ठाकुर मिस्टर फ्रेशर चुने
कंडाघाट कालेज में ‘नवांकुर-2026’ का भव्य आयोजन, छात्रों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग
निजी संवाददाता-कंडाघाट
राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘नवांकुर-2026’ कार्यक्रम का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रथम चरण में रैम्प वॉक एवं परिचय, द्वितीय चरण में टैलेंट राउंड तथा तृतीय चरण में प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सोनालिका मिस फ्रेशर और काव्य ठाकुर ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब पाया। अंकिता अग्रवाल मिस एलिगेंस, नीतिका मेहता रनर अप प्रथम, अहाना रनर अप द्वितीय , युगांश मिस्टर डेपर, आदित्य रनर अप प्रथम , तनुष रनर अप द्वितीय बने। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना,पंजाबी, बॉलीवुड एवं नेपाली नृत्य तथा नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। वहीं भुवन तथा उसके साथियों द्वारा प्रस्तुत करयाला ने हिमाचली लोक-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया।
महाविद्यालय प्राचार्य डा. मदन लाल मनकोटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास विकसित करने और जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने की महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका डा. राकेश शर्मा, प्रो. विभा सरस्वती तथा डा. राधा वर्मा ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, प्रस्तुति, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया। सोनालिका मिस फ्रेशर और काव्य ठाकुर ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब पाया। अंकिता अग्रवाल मिस एलिगेंस, नीतिका मेहता रनर अप प्रथम, अहाना रनर अप द्वितीय , युगांश मिस्टर डेपर, आदित्य रनर अप प्रथम , तनुष रनर अप द्वितीय बने। प्राचार्य द्वारा विजेताओं को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
