दुकानों और घरों में घुसा पानी
Aug 6th, 2026 12:49 am
बारिश बनी आफत, नादौन के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
कार्यालय संवाददाता – नादौन
मंगलवार सुबह से हो रही भारी वर्षा के कारण नादौन क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार रात को हुई भरी बारिश के चलते नादौन शहर के कई हिस्सों में एक बार फिर से जलभराव की स्थिति बन गई। नादौन बाजार, टांक मार्केट तथा बस अड्डा के निकट ज्वालामुखी मार्ग सहित अन्य भागों में दुकानों तथा कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों तथा दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बेला गांव के कुछ निकट संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
