रिसर्च डे पर खुला ज्ञान का खजाना, एम्स में दिखी वैज्ञानिक प्रतिभाओं की झलक
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में शुक्रवार को रिसर्च डे-2026 समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित रिसर्च शोकेस में संस्थान में किए जा रहे शोध कार्यों, नवाचारों एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सार्थक एवं प्रभावी बदलाव लाने वाले अनुसंधान तथा वैज्ञानिक नवाचारों के प्रति संस्थान की बढ़ती प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। एक संवादात्मक वैज्ञानिक पोस्टर सत्र आयोजित हुआ।
इसमें संस्थान के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न शोध कार्यों को प्रदर्शित किया गया। वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. (डा.) एनके अरोड़ा, अध्यक्ष एम्स बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ाएवं एम्स कार्यकारी निदेशक डा. दलजीत सिंह, डीन (रिसर्च) डा. अनुपम पराशर,डीन अकादमिक डा. रूपाली पारलेवार तथा डीन परीक्षा डा. निधि पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
