एशियन गेम्स : महिला स्कीट शूटिंग में आठवां पदक, भारत की बेटियों रायजा-माहेश्वरी और परिनाज ने किया कमाल
एजेंसियां— आइची नागोया
एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। शूटिंग के स्कीट इवेंट में तीन दिन के क्वालिफाइंग राउंड के बाद, भारतीय तिकड़ी माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और रायजा ढिल्लों ने 331 के संयुक्त स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। ढिल्लों और धालीवाल ने भी इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगले मेडल इवेंट में ये दोनों अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो भारत की झोली में दो और मेडल आ सकते हैं।
भारतीय शूटर्स शूट ऑफ में जीते
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। अनंतजीत सिंह नरूका,भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान ने देश को मेडल जिताया। भारत को यह मेडल एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मिला। दरअसल भारतीय टीम और कजाकिस्तान के अंक बराबर थे। कांस्य पदक तय करने के लिए शूट ऑफ हुआ और भारत ने वह शूट ऑफ जीत लिया। भारत की जीत में अनंतजीत सिंह नरूका ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 125 में से 119 अंक बटोरे। मैराज अहमद खआन ने 125 में से 116 और भवतेघ सिंह गिल ने 125 में से 111 अंक हासिल किए। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष स्कीट टीम इवेंट में कतर ने 353 अंकों के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं कुवैत ने 348 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
