28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल, मांगें मनवाने को अड़े

By: Sep 24th, 2026 10:08 pm

पीएलआई में समानता को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में समानता की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शाम के समय एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया।

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था का प्रावधान स्वीकार कर हस्ताक्षर किए थे।  इसके बावजूद अढ़ाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसे लागू करने के लिए आवश्यक सरकारी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसी मुद्दे को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल का प्रमुख कारण पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लागू करने में हो रही देरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App