नादौन में भाजपा की सियासी जमीन खिसकी
बीडीसी में सेंध के बाद झरेड़ी बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन भाजपा में खलबली मची हुई है। आए दिन भाजपाई पार्टी छोड़ रहे हैं। दो भाजपा समर्थित बीडीसी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब झरेड़ी बूथ के 10 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की नीतियों व विकास कार्यों में आस्था जताई है।
ग्राम पंचायत बढेड़ा के गांव झरेड़ी से बूथ प्रभारी अजय कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को 10 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर इन्हें ज्वॉइन करवाया। भाजपा छोडऩे वालों में कैप्टन रमेश चंद, राजेश कुमार, राजिंदर कुमार, हंस राज, केवल सिंह, विजय कुमार, सुरेश कुमार, अतुल राणा, वीना देवी व सत्या देवी शामिल हैं।
पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान
मुख्यमंत्री ने इनका पार्टी में स्वागत किया और कांग्रेस को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
