जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर

By: Sep 18th, 2026 12:53 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – नाहन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नाहन के ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में भाजपा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डा. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन, पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर, रजत सैनी व अन्य युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण समराण, नगर निगम के पार्षदगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवाओं के प्रेरणा स्रोत
डा. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नेतृत्त्व में युवाओं की प्रतिभा को विकसित एवं निखारने तथा उन्हें नए अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App