नालागढ़ में 32.86 लाख का बजट पास
आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों पर नहीं बढ़ेगा शुल्क, लैब उपकरण और सुविधाओं पर होगा खर्च
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -नालागढ़
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ की रोगी कल्याण समिति की वर्ष 2026.27 की बजट बैठक एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलुवालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 32 लाख 86 हजार 450 रुपये के अनुमानित व्यय वाले बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। राहत की बात यह रही कि अस्पताल की विभिन्न सेवाओं और रोगियों से लिए जाने वाले शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी प्रस्तावित नहीं की गई। समिति के सदस्य सचिव डॉण् सचिन वर्मा ने सदस्यों का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष डॉण् मुकेश गर्ग ने वर्ष 2025.26 की आय.व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति की कुल आय 21 लाख 92 हजार 303 रुपए रही जबकि 16 लाख 39 हजार 639 रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2026.27 के लिए 26 लाख 6 हजार 245 रुपये की अनुमानित आय और 32 लाख 86 हजार 450 रुपये का अनुमानित व्यय रखा गया है।
बजट में अस्पताल की प्रयोगशाला के लिए नए उपकरण खरीदनेए दवाखाना कक्ष में सुधारए जरूरी उपकरण उपलब्ध करवानेए रोगियों के शौचालयों की दशा सुधारने और बैठने की बेहतर व्यवस्था करने का प्रावधान किया गया है। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने नि:शुल्क चिकित्सा एवं योग शिविरों के लिए बजट में अधिक राशि रखने का सुझाव दिया। बैठक में अन्य सभी प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष अलका बस्सीए पार्षद चंपा देवीए बिजली बोर्ड के एसडीओ सीआर वर्माए सीडीपीओ एनआरसी नेगीए पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश कुमारए बीडीओ कार्यालय के जेई विवेक धीमानए एपीओ शिव कुमारए प्रिंसिपल मनोज कुमारए स्टाफ नर्स पूनम गौतमए सदस्य श्याम लाल विनायकए प्रीतम चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
