जोत मार्ग पर पेड़ से अटकी कार, बाल-बाल बचे सवार
Sep 20th, 2026 12:52 am
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लुढक़ कर पेड़ से अटक गई। घटना के वक्त कार में पांच लोग सवार बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सडक से नीचे लुढक़कर पेड़ से जा अटकी। लोगों की मानें तो अगर कार पेड़ से टकराकर न रूकती तो गहरी खाई में जा गिरने से इसमें जानी नुकसान भी हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल अभी तक इस घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
