76 वोल्वो बसों के चालान, हिमाचल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

By: Sep 18th, 2026 11:57 am

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के कांगड़ा स्थित धर्मशाला उडऩदस्ता दल ने नियमों की अनदेखी कर प्रदेश में दौड़ रही निजी वोल्वो बसों पर शिकंजा कसा है। एक अप्रैल से 31 अगस्त तक उडऩदस्ता दल ने कुल 76 वोल्वो बसों के चालान किए हैं। इन मामलों में परिवहन विभाग की ओर से 15 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

कार्रवाई के बाद नियमों को दरकिनार कर वोल्वो बसों का संचालन करने वाले संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग के धर्मशाला उडऩदस्ता दल की ओर से कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों में नियमों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान निजी वोल्वो बसों से संबंधित शिकायतों के आधार पर सीमांत क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण किए गए। जांच में कई बसों में नियमों की अनदेखी सामने आई। इनमें बिना परमिट बसों का संचालन, राज्य कर का भुगतान नहीं करना, यात्री सूची नहीं रखना सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय कार्रवाई के दौरान संबंधित बसों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App