वैज्ञानिक सोच से चमके डलहौजी के सितारे

By: Sep 20th, 2026 12:52 am

बाल विज्ञान कांग्रेस में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चार स्पर्धाओं में मारी बाजी
स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में आयोजित 33वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के उपमंडल स्तरीय आयोजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी र्साइंस एक्टिविटी में मानित मिन्हास ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर र्साइंस एक्टिविटी में सार्थक शर्मा ने पहला स्थान पाया। सीनियर इनोवेटिव साइंस माडल में ओजस और अभिनंदन की टीम प्रथम रही।

जूनियर इनोवेटिव साइंस माडल में ऋषभ और आरव ने भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा जूनियर साइंस क्विज प्रतियोगिता में इशाना और राजवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और मेहनत ही ऐसी उपलब्धियों की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्न्न्ष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App