डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल बना वालीबॉल का चैंपियन

By: Sep 12th, 2026 12:53 am

डीडीएम की टीम ने फाइनल में बाथू को लगातार तीन सेटों में दी मात, सेमीफाइनल में संतोखगढ़ को हराया
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
क्षेत्र के डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब अपने नाम कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोच जतेंद्र राणा ने बताया कि हरोली में गगरेट ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर रही डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने फाइनल मुकाबले में बाथू की टीम को शानदार अंदाज में शिकस्त दी।

फाइनल मुकाबले में डीडीएम के खिलाडय़िों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और लगातार तीन सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने पहला सेट 25-18, दूसरा सेट 25-17 और तीसरा सेट 25-16 से जीतकर मुकाबला अपने पक्ष में किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल ने संतोखगढ़ की टीम को भी लगातार तीन सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं छात्रों ने नाम रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App