108 दीपों से जगमगाया दीपकमल, मोदी की दीर्घायु को प्रार्थना

By: Sep 17th, 2026 11:24 pm

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम, महीने भर चलेगा सेवा अभियान

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर 108 दीपों से जगमगा उठा। देव संस्कृति की परंपराओं के अनुरूप आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सचिव सुमित शर्माए प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य समेत प्रदेश पदाधिकारीए वरिष्ठ नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुमित शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवाए समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की उनकी सेवा यात्रा विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रम होंगे। इनमें रक्तदान शिविर, सेवा ज्योति यात्रा और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा गतिविधियां शामिल हैं। ‘25 वर्ष, 25 मिनट’ की भावना के तहत कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कम से कम 25 मिनट समाजसेवा के लिए देने का आह्वान किया गया है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता इन गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में किरण बावा, संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, कर्ण नंदा, रवि मेहता, योग राज, राजेश घई सहित अनेक पदाधिकारी और बूथ स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App