सायरी जातर में दिखा खेलों का जोश
सूटकर में मेले का समापन, साजन क्लब होली ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, विधायक डाक्टर जनक राज ने बांटे पुरस्कार
निजी संवाददाता-होली
ग्राम पंचायत होली के सूटकर में आयोजित दो दिवसीय सायरी जातर मेले का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनक राज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। कबडडी प्रतियोगिता में साजन क्लब होली ने विजेता व नागमणी सुटकर टीम उपविजेता रही। विजेता को 5100 व उपविजेता को 3100 रूपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। डा. जनक राज ने अपने संबोधन में सायरी जातर मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले ग्रामीण क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 21 हजार रूपए की राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने विधायक निधि से मंदिर की सराय के निर्माण के लिए 5 लाख रूपाए देने की घोषणा की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य शुभकरण ने भी मेला कमेटी को 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। समापन समारोह में पंचायत समिति सदस्य शुभ करण, उपप्रधान रमेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनूप कुमार, भाजपा मंडल होली अध्यक्ष अशोक राजपूत, ग्राम पंचायत होली की प्रधान लक्ष्मी देवी, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
