Final Result Out : हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, 151 को नौकरी
कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी के शिक्षकों के 151 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। पहली से पांच सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
