रेणुकाजी के कई रूटों पर दौड़ीं पांच इलेक्ट्रिक बसें
विधायक विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, तीन बसें नियमित रूप से पहुंचेंगी रेणुकाजी झील तक
निजी संवाददाता-श्रीरेणुकाजी
एचआरटीसी नाहन डिपो के श्रीरेणुकाजी सेक्शन में पांच इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। शनिवार को विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, डीडीएम एचआरटीसी रामदयाल, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक विनय कुमार और डीडीएम रामदयाल ने बताया कि श्रीरेणुकाजी तीर्थ तक बस सेवा पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले चरण में तीन इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से श्रीरेणुकाजी झील तट तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग थी। रेणुकाजी सेक्शन की अन्य इलेक्ट्रिक बसें हरिपुरधार, देवना-थनगा, कोटीधिमान, खाली-अच्छोण और बेचड़ का बाग सहित विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। बीडीसी सदस्य खालाक्यार वार्ड वीर सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रत्येक बस को रेणुकाजी तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, ददाहू बस अड्डे के शिलान्यास की उम्मीद भी आगामी मेले के दौरान जताई गई है।
आठ लाख का महिला स्नानघाट जनता को समर्पित
रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने रेणुका तीर्थ में आठ लाख रुपए की लागत से तैयार महिला स्नानघाट जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्नानघाट से महिलाओं को सुविधा मिलेगी। जल्द ही पुरुष स्नानघाट का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम एकता कापटा, एसपी सिरमौर एनएस नेगी, आरएम एचआरटीसी नाहन रामदयाल, मित्तर सिंह तोमर, भरत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
