नादौन के लोगों के भरपूर स्नेह से आज सीएम के पद पर हूं

By: Sep 18th, 2026 12:53 am

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन की जनता को कहा थैंक्स

कार्यालय संवाददाता – नादौन
मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नादौन के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है और इसकी बदौलत वह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव प्रदेश के अधिकारों और हितों का चुनाव होगा तथा जनता का सहयोग कांग्रेस सरकार को मिलेगा। इससे पूर्व जब मुख्यमंत्री सेरा विश्राम गृह से रैल के लिए निकले तो रस्ते में काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए कई जगह खड़े थे। मुख्यमंत्री ने भी रुक कर लोगों से आत्मीय मुलाकात की।
ऐतिहासिक स्वागत
रैल पहुंचने पर गर्मजोशी और भरी उत्साह के साथ काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसभा से पूर्व और बाद में कई समूहों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App