फतेहगढ़ से दबोचा चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर

By: Sep 12th, 2026 12:54 am

बिलासपुर पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की कार्रवाई
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बिलासपुर पुलिस ने पंजाब से एक और मुख्य सप्लायर को धर दबोचा है। पुलिस ने इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गत 4 सितंबर को फोरलेन पर एक बस में सवार पंजाब के जीरकपुर निवासी अमित गुप्ता से 37.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज भी खंगाले। आरोपी से पूछताछ तथा डिजिटल साक्ष्यों व मनी ट्रेल की जांच के आधार पर मुख्य सप्लायर की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई। एसपी अभिषेक धीमान नेे इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य सप्लायर आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मर्डर, अटेंप्ट टू मर्डर, एनडीपीएसए चोरी तथा आम्र्स एक्ट आदि के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

सरकारी कार्यालय से तांबे की तारें चोरी
बिलासपुर। जिला विकास कार्यालय में लगे एसी से तांबे की तारें चुराने का आरोपी पुलिस ने धर दबोचा है। उसकी निशानदेही पर चुराई गई तारें भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला विकास अधिकारी कार्यालय में लगे एसी की अंदरूनी वायरिंग से तांबे की कीमती तारें किसी ने गत पांच सितंबर को चुरा ली थीं। एसपी अभिषेक धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तांबे की वायरिंग भी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App