रेजीनगर में ममता के प्रत्याशी का यू-टर्न, नामांकन वापस लेने का फैसला बदला
आलम चौधरी बोले, बंगाल उपचुनाव में रेजीनगर से नहीं लिया नामांकन वापस
एजेंसियां— कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजनीति में वक्त के साथ सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। ममता बनर्जी के खेमे के टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को यूटर्न ले लिया। दरअसल, पहले उन्होंने कहा था कि वह रेजीनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद सफाई दी कि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के फोन आने के बाद अब वह नामांकन वापस नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के फोन के बाद उन्होंने फैसला लिया हैं कि अब वह चुनाव लड़ेंगे।
बता दें रबीउल ने शनिवार सुबह हटने का ऐलान करते वक्त पार्टी का पुराना चुनाव चिन्ह ‘जोड़ा घासफूल’ नहीं मिलने और नया चिन्ह ‘फुटबॉल प्लेयर’ मिलने को इसकी वजह बताया था। उधर, नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को स्थानीय अदालत ने तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें शुक्रवार को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद श्रलिवार को मिलन को उन्हें हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। बता दें कि चार अक्तूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
