सोलन में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बीपीएल परिवारों के चयन और अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिए निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार् योजना के तहत दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत लोदीमाजरा में जनसंवाद कर लोदीमाजरा ढेला और ठाना पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रियाए पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी भी साझा की तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। जिन परिवारों में 27 से 59 वर्ष आयु वर्ग का कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है अथवा जिनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है वे अन्य तय मापदंड पूरे करने पर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विधायक ने पात्र परिवारों से 20 सितंबरए 2026 से पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पंचायत सचिवए खंड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा उपमंडलाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है इसलिए पात्र परिवार अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।इस अवसर पर दून ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भागचंद शर्मा खंड विकास अधिकारी नालागढ़ अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी पंचायतों के प्रधानए उपप्रधानए वार्ड पंच तथा पूर्व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
