Mukesh Agnihotri: नेता फैक्टरियों में नहीं, तप-संघर्ष से बनते हैं, नाहन में बोले उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
कार्यालय संवाददाता – नाहन
स्वर्गीय विधायक रेणुकाजी विधानसभा डा. प्रेम सिंह को उनकी 78वीं जयंती एवं 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि नेता फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि तप और संघर्ष से बनते हैं। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक दिन विनय कुमार बहुत बड़े नेता बनेंगे और आज वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि रेणुकाजी व स्वर्गीय विधायक डा. प्रेम सिंह का स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी गहरा नाता रहा है।
यही कारण है कि रेणुकाजी का विकास डा. प्रेम सिंह से लेकर विनय कुमार के नेतृत्त्व में रेणुकाजी में हुआ। उप-मुख्यमंत्री ने कांग्रेस संगठन में विनय कुमार की अध्यक्ष के तौर पर आगे बढऩे की बात कही। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिरमौर के युवाओं की भागीदारी लगातार प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर का युवा देश-प्रदेश के साथ प्रशासनिक, सेना, पुलिस सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दौरान प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सिरमौर के युवाओं की सक्रिय भागीदारी दर्ज होने की बात कही।
जनसभा देखकर अंदाजा लगाएं;हम कहां, आप कहां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस आयोजित जनसभा में कहा कि अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रेणुकाजी आए थे। रेणुकाजी में 400 की जनसभा भी नहीं जुटी थी। अब इसी रेणुकाजी में उनकी जनसभा को देखकर भाजपा के लोग अंदाजा लगा लें कि वह कहां है और हम कहां हैं।
महिलाओं की भागीदारी
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने माईना बाग में महिलाओं की भारी संख्या को देखते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाओं की संख्या यहां दर्ज हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता कि प्रदेश में कांग्रेस की अगली सरकार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से बनेगी। जो लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हैं पार्टी उन्हें सम्मान और उचित स्थान देती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
