क्रॉस-कंट्री में नितिका-राजीव ने जीते स्वर्ण पदक

By: Sep 12th, 2026 12:54 am

शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के निदेशक शिवराज डोगरा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवराज डोगरा का स्वागत शारीरिक शिक्षा विभाग के चेयरपर्सन डॉ. मनोहर लाल ने किया। इस दौरान शिवराज डोगरा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि खेल जीवन के निर्माण के साथ-साथ करियर विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी रूप में खेलों से जुडऩा चाहिए। शिवराज डोगरा ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिए। क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नितिका ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तनुजा ने दूसरा, जबकि इशानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में राजीव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पंकज दूसरे और सचनीश तीसरे स्था पर रहे। विजेता प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन की घोषणा शिक्षा संकाय के डीन प्रो. हरि सिंह ने की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App