Punjab News: अमृतसर में 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल दुबई स्थित एक मादक पदार्थ तस्कर द्वारा पंजाब में मौजूद अपने सहयोगियों और विदेश में सक्रिय तस्करों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे नेटवर्क तथा इसके आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
