जोगी पंगा मंदिर में रोवर्स-रेंजर्स ने की मंंदिर परिसर की सफाई
ऊना के रोवर और रेंजर्स ने किया भजन-कीर्तन
स्टाफ रिपोर्टर, ऊना
राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर इकाई ने ग्राम बौल अपरली स्थित जोगी पंगा मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें 48 रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन भी किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करना भी जरूरी है। पुजारी विद्या दास पंडित और ग्राम प्रधान इकबाल सिंह ने भी अभियान की सराहना की। रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस और रेंजर लीडर डॉ. श्रेयसी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अभियान के बाद रोवर्स-रेंजर्स ने पीर निगाह पहुंचकर दर्शन किए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
