रिहायशी मकान से पकड़ीं शराब की दस अवैैध पेटियां

By: Sep 20th, 2026 12:50 am

कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर ने गुप्त सूचना और चैकिंग आधार पर भोरंज उपमंडल के भरेड़ी क्षेत्र में एक रिहायशी मकान से शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मकान से ऊना नंबर, रॉयल स्टैग, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और थंडरबोल्ड बीयर सहित अलग-अलग ब्रांड की करीब 10 पेटियां अबैध शराब की जब्त की हैं। शनिवार दोपहर बाद गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के असिस्टेंट कमिश्रर अपूर्व चंदेल की अध्यक्षता में यह कार्रवाई की गई है। उनके साथ टीम में असिस्टेंट कमिश्रर नितिन गुप्ता, भोरंज सर्कल से एक्साइज इंस्पेक्टर नमन गौत्तम, तमन्ना भारती, एक्साइज कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे। टीम ने चैकिंग के दौरान एक रिहायशी मकान से ऊना नंबर, रॉयल स्टैग, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और थंडरबोल्ट बीयर सहित अलग-अलग ब्रांड की करीब 119 बोतलें अबैध शराब की जब्त की गई हैं।

कड़ी कार्रवाई
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपआयुक्त कंवर शाहदेव कटोच ने बताया कि अबैध शराब के खिलाफ विभागीय कार्यवाही आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

जांच तेज
टीम ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App