कांग्रेस की नीतियां हर घर पहुंचाएगी कांग्रेस

By: Sep 12th, 2026 12:53 am

कांग्रेस की बैठक में अध्यक्षों ने रखे सुझाव, ओपीएस और 134 सीबीएसई स्कूलों को बताया अचीवमेंट
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
नाहन जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित की गई।बैठक में सिरमौर के प्रभारी हाशिंद्र तथा राज्य किसान कांग्रेस के हर्षेंद्र धामीन नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार व बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपन-अपने सुझाव रखे और सामूहिक चर्चा की गई कि किस प्रकार सिरमौर जिले के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।बैठक में विशेष तौर पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली को कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया गया और कहा गया कि चुनावी वर्ष में इसे हर कर्मचारी और हर परिवार तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही बताया गया कि प्रदेश में 134 सीबीएसई के अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए गए हैं जो कि एक काबिल-तारीफ उपलब्धि है।

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनता तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य है।बैठक में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी धर्मेंद्र धामी एजिला अध्यक्ष आनंद परमार प्रदेश प्रवक्ता रुपिंदर ठाकुर एजिला उपाध्यक्ष केप्टन सलीम अहमदएनहान नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी पार्षद योगेश गुप्ता राकेश गर्ग नरेंद्र तोमर पार्षदकपिल गर्ग सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App