ट्रंप ने हमें आतंकी कहा, पर हम आतंकवाद से पीडि़त, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले ईरान के राष्ट्रपति

By: Sep 24th, 2026 12:06 am

अमरीका और इजरायल पर मासूमों की जान लेने का आरोप जड़ा

एजेंसियां — न्यूयॉर्क

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमरीका और इजरायल पर तीखा हमला बोला। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को आतंकवाद से जोडऩे पर पलटवार करते हुए पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है। ईरान को आतंकवादी बताना गलत है। पेजेश्कियान ने यह भी कहा कि परमाणु ऊर्जा ईरान का हक है और ईरान अपनी आत्मरक्षा के लिए लड़ रहा है। पेजेश्कियान ने अमरीका और इजरायल पर ईरान में आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। वहीं यूएनजीए में पेजेश्कियान का संबोधन शुरू होते ही यूएस डेलिगेशन ने असेंबली हॉल छोड़ दिया। ईरानी राष्ट्रपति अपने साथ ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं उस ईरान से आया हूं, जहां हमारे सुप्रीम लीडर की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई। उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए ईरान के मिनाब स्कूल पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल पर बम गिराया गया। इन बच्चों को देखिए। ये बच्चे अमरीका और इजरायल के हथियारों से हुए हमले में मारे गए। इन बच्चों ने कोई अपराध भी नहीं किया था।

पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये पर उठाया सवाल

राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कहा कि इजरायल गाजा में निर्दोष लोगों को मारता है, लेकिन प्रतिबंध तेहरान पर लगाए जाते हैं। यही पश्चिमी देशों का दोहरा रवैया है। इजरायल के पास परमाणु बम और विनाशकारी हथियार मौजूद हैं, फिर भी इंटरनेशनल इंस्पेक्टर्स केवल ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम की जांच करने और उस पर पाबंदियां लगाने की मांग करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App