नहीं रहे ‘वेलकम’ फेम मुश्ताक खान, कैंसर से निधन

By: Sep 24th, 2026 10:30 pm

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया। ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले मुश्ताक खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे।

उन्हें करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था, लेकिन हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App