Rashifal : कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए अभी करें क्लिक
मेष: झगड़ालू इनसान से वाद-विवाद मूड खराब कर सकता है। परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका खय़ाल रखते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज किसी मंदिर में जा सकते हैं।
वृष: आज आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं।
मिथुन: सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतें। पारिवारिक समारोह के लिए अच्छा दिन है। आपकी शोहरत बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है।
कर्क: प्रभावशाली लोगों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।
सिंह: ज़्यादा तनाव सेहत को नुक़सान पहुंचाएगा। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ाएंगे। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे।
कन्या: मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा रहेगा।
तुला: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। अपनी गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।
वृश्चिक: मनमौजी और जि़द्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें। आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी।
धनु: व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज किसी को पैसे उधार न दें। आपकी निजी जि़ंदगी के बारे में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण मूड खऱाब होगा।
मकर: भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च होगा। सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर परिवार के साथ बिताएं।
कुंभ: आज सहकर्मियों के साथ ठीक तरह से पेश आएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं।
मीन: आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा जीवनसाथी को ख़ुशी देगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें। प्रिय को अपने सच्चे जज़्बात से परिचित करावाएं। काम में धीमी प्रगति मानसिक तनाव देगी।
कल का पंचांग
2 सितंबर, 2026, बुधवार, विक्रमी संवत्ï 2083, शाकाब्ध 1948, पक्ष कृष्ण, तिथि पंचमी, समाप्तिकाल सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक, नक्षत्र भरानी, समाप्तिकाल रात्रि 01 बजकर 43 मिनट तक, योग ध्रुव, रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक, करण तैतिल्य, समाप्तिकाल सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक, प्रविष्टे 17 भाद्रपद, चंद्रमा मेष राशि में, सूर्योदय प्रात: 06 बजकर 08 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 46 मिनट
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
