मिड-डे मील कर्मचारियों के मानदेय को 22 करोड़ जारी
कार्यालय संवाददाता — शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 20 हजार मिड-डे मील कर्मियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 22 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने यह राशि प्रदेश के विभिन्न जिलों और ब्लॉक स्तर पर भेज दी है। अब एक-दो दिन के भीतर मिड-डे मील कर्मियों को अगस्त और सितंबर माह का लंबित मानदेय मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से राशि जिलों और संबंधित ब्लॉक स्तर पर भेजे जाने के बाद अब भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इसके बाद प्रदेशभर के स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत सेवाएं दे रहे कर्मियों को लंबित दो माह का मानदेय जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने 22.74 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न जिलों और ब्लॉक स्तर पर भेज दी है। संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इससे लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे करीब 20 हजार कर्मियों को राहत मिलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
