करवाचौथ की खरीददारी से गुलजार हुए सोलन के बाजार

By: Oct 27th, 2026 12:01 am

कपड़ों से लेकर चूडिय़ों तक की खूब हो रही बिक्री, लक्कड़ बाजार, चौक बाजार और मालरोड पर बढ़ी महिलाओं की चहल-पहल

निजी संवाददाता-सोलन
करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही सोलन के बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। सुहागिनें व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी करने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। कहीं महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पसंद कर रही हैं, तो कहीं चूडिय़ों, आभूषणों और शृंगार के सामान की खरीदारी में व्यस्त नजर आ रही हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। सोलन के लक्कड़ बाजार, चौक बाजार, मालरोड, कोटलानाला, बस स्टैंड और चंबाघाट सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला त्योहार है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार कपड़े, चूडिय़ां, आभूषण और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। कई महिलाएं करवाचौथ के दिन पहनने के लिए पारंपरिक परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं, जबकि कुछ महिलाएं बदलते फैशन के अनुसार नए डिजाइन और रंगों के कपड़े पसंद कर रही हैं।

महिलाएं करवाचौथ के दिन सजने-संवरने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीद रही हैं। त्योहार के चलते दुकानदारों को भी कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। महिलाओं के अनुसार, त्योहार की तैयारियां और परिवार के साथ बिताए जाने वाले पल इसे और भी खास बनाते हैं।व्यापारियों का कहना है कि करवाचौथ के त्योहार को लेकर बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढऩे लगी है। महिलाएं कपड़ों, साडिय़ों, सूट, चूडिय़ों और शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। व्यापारियों के अनुसार, त्योहार के नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक और बढऩे की उम्मीद है। दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ पर पारंपरिक परिधानों और शृंगार सामग्री की मांग अधिक रहती है। त्योहार के चलते कारोबार में तेजी आने की संभावना है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार भी करवाचौथ की खरीदारी से बाजार में अच्छा कारोबार होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App