करवाचौथ पर बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर में खुशियों की बरसात
स्विफ्ट कार से लेकर बाइक और एक्टिवा तक जीतने का मौका, ’द ग्रेट बुड्ढा मल फेस्टिवल-2026 के तहत शुरू हुआ करवाचौथ महाउत्सव
सिटी रिपोर्टर- पालमपुर
करवाचौथ की खरीदारी करनी है और साथ में शानदार उपहार जीतने का मौका भी चाहिए, तो पालमपुर के बुड्ढा मल ज्वेलर्स में ग्राहकों के लिए खास सौगात लेकर आया है करवाचौथ महाउत्सव। द ग्रेट बुड्ढा मल फेस्टिवल-2026 के तहत शुरू हुए इस महाउत्सव में ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों पर आकर्षक छूट के साथ कार, बाइक, एक्टिवा सहित कुल 51 उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।
यह विशेष महाउत्सव 29 अक्तूबर तक चलेगा। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक और पारंपरिक आभूषणों के आकर्षक डिजाइनों के लिए पहचान रखने वाले बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर ने त्योहारों के इस खास सीजन में ग्राहकों की खरीदारी को और यादगार बनाने के लिए विशेष ऑफर्स पेश किए हैं। शोरूम के एमडी सतीश करवाल ने बताया कि करवाचौथ महाउत्सवए द ग्रेट बुड्ढा मल फेस्टिवल का अहम हिस्सा है। इस दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार कूपन दिया जाएगाए जिसके माध्यम से वे शानदार उपहार जीतने का मौका पा सकते हैं।
सोने के मंगलसूत्रों की बनवाई पर 55% तक छूट
करवाचौथ के अवसर पर सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र खरीदने का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुड्ढा मल ज्वेलर्स ने सोने के मंगलसूत्रों की बनवाई पर 55त्न तक की छूट देने का ऑफर पेश किया है। इसके अलावा अन्य सोने के आभूषणों की बनवाई पर 40त्न तक की छूट मिलेगी। वहीं, डायमंड ज्वेलरी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 30त्न छूट के साथ अतिरिक्त 5त्न बोनस डिस्काउंट का ऑफर भी रखा गया है। इन आकर्षक ऑफर्स के चलते ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण खरीदने का लाभ उठा सकते हैं। सभी ऑफर्स पर निर्धारित नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।
ग्राहकों को मिलता है घर जैसा माहौल
बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर में ग्राहकों की सुविधा और उनकी पसंद को भी प्राथमिकता दी जाती है। शोरूम में सोने-चांदी और डायमंड के आभूषणों के लिए अलग-अलग काउंटर और विशेष सेक्शन बनाए गए हैंए ताकि ग्राहक आसानी से अपनी पसंद के डिजाइन देख सकें। शोरूम प्रबंधन के अनुसारए ग्राहकों को उनकी जरूरत और पसंद के मुताबिक संबंधित काउंटर तक मार्गदर्शन दिया जाता है। इससे खरीदारी का अनुभव सहज और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलती है। आधुनिक डिजाइनों से लेकर पारंपरिक आभूषणों तकए यहां ग्राहकों को विभिन्न विकल्प देखने का अवसर मिलता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
