जन-जन का उत्सव बना बिलासपुर का शारदोत्सव

By: Oct 22nd, 2026 12:02 am

रजत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, डाक्टर मलिका नड्डा के प्रयास ने उत्सव को दी नई पहचान

स्टाफ रिपोर्टर – बिलासपुर
बिलासपुर में शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव पूर्ण भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस बार उत्सव की 25वीं रजत जयंती होने के चलते आयोजन को विशेष रूप दिया गया। शहर के लोगों की बढ़-चढक़र भागीदारी, मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट और समिति सदस्यों की मेहनत ने शारदोत्सव को यादगार बना दिया। उत्सव को जन-जन तक पहुंचाने में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शहर की दुकानों, घरों और सरकारी कार्यालयों में स्वयं जाकर लोगों को निमंत्रण दिया, जिसका असर उत्सव में उमड़ी भीड़ और बढ़ी जनसहभागिता के रूप में देखने को मिला।

सम्मान मिला

उत्सव के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले समाजसेवियों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App