दो साल में पूरा होगा पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन

By: Oct 27th, 2026 12:02 am

20 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू, दिवाली के बाद रफ्तार पकड़ेगा निर्माण कार्यं, यातायात प्रभावित हिस्सों में सडक़ सुधारने का काम भी तेज

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
लंबे समय से अधर में लटकी पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना का निर्माण कार्य अब पटरी पर लौटने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शेष निर्माण कार्य संभालने वाली गणपति भारत कंपनी ने पिंजौर से नालागढ़ के बीच करीब 20 स्थानों पर काम शुरू कर दिया है। करीब 36 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि निर्माण एजेंसी को बिजली के खंभोंए हाईटेंशन टावर लाइनों और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित बाधाओं का समय पर समाधान मिल जाता है तो परियोजना डेढ़ वर्ष के भीतर भी पूरी हो सकती है। कंपनी की योजना दिवाली के बाद निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने की हैए ताकि अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काम करते हुए निर्धारित समयसीमा में परियोजना को पूरा किया जा सके।

पूर्व निर्माण एजेंसी के बीच में काम छोडऩे के बाद यह महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना लंबे समय तक ठप रही। निर्माण एजेंसी ने शुरुआती चरण में उन हिस्सों में काम शुरू किया हैए जहां निर्माण के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध है और तकनीकी बाधाएं नहीं हैं। इसके अलावा यातायात की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सडक़ सुधारने और चौड़ीकरण के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। मार्ग के विभिन्न हिस्सों में बिजली की लाइनेंए खंभे और अन्य ढांचे निर्माण कार्य में बाधक हैं। इनके स्थानांतरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय आवश्यक है। एनएचएआई के अधिकारी दिनेश पूनिया ने बताया कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। नई निर्माण एजेंसी गणपति भारत ने विभिन्न स्थानों पर काम शुरू कर दिया है। दिवाली के बाद निर्माण गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। संबंधित बाधाएं दूर होने और निर्माण एजेंसी को कार्यस्थल उपलब्ध होने से परियोजना को निर्धारित अवधि में पूरा करने में मदद मिलेगी। निर्माण कंपनी गणपति भारत के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रहलाद ने बताया कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के शेष निर्माण कार्य को दो वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने करीब 20 स्थानों पर काम शुरू कर दिया है और दिवाली के बाद निर्माण गतिविधियों में तेजी लाई जाएगी।

पटेल इंफ्रा ने बीच मे छोड़ दिया था निर्माण

गौरतलब है कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना का निर्माण अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य समस्याओं के कारण निर्माण कार्य लगातार प्रभावित होता रहा। इसके चलते शेष 55 प्रतिशत निर्माण कार्य अधर में लटक गया और एनएचएआई को नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App