धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा

By: Oct 27th, 2026 12:01 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में वाल्मीकि जयंती का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहर वाल्मीकि जी के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर वार्ड नंबर सात स्थित वाल्मीकि मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमुख समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उपस्थित लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और उनके द्वारा रचित रामायण के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। मंदिर समिति ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App