पांवटा साहिब की आशी शर्मा के डांस का पंचकूला में जलवा
कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
गुरु की नगरी पांवटा साहिब की प्रख्यात डांसर आशी शर्मा ने अब अपने डांस का जलवा पंचकूला में दिखाया है। आत्म ऑडिटोरियम पंचकूला हरियाणा में आयोजित डांस चैंपियनशिप में आशी शर्मा ने सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान हासिल कर पांवटा साहिब का नाम रोशन किया है। अपनी कैटेगरी में जीत के साथ-साथ आशी ने सभी कैटेगरी में ओवर ऑल बेस्ट सोलो डांसर का खिताब भी जीता है।
उन्हें जीत पर ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और सात हजार रुपए कैश प्राइज के साथ-साथ शिमला में होम स्टे में तीन दिन और दो रातें ठहरने का भी इनाम मिला है। इस चैंपियनशिप में मुंबई के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी, जो बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में एबीसीडी-2 और स्ट्रीट डांसर थ्रीडी जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं ने भी आशी शर्मा की प्रस्तुति को सराहा। उनके साथ कलेन जैक ने भी जज की भूमिका निभाई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
