बिलासपुर पुलिस का शहीदों को नमन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान और जवानों ने शहादत को किया सलाम
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन बिलासपुर में देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को नमन कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उन वीर जवानों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नमन किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
