वोट बचाओ, देश बचाओ पर मंथन
सुजानपुर कांग्रेस ने अभियान को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
सिटी रिपोर्टर – सुजानपुर
सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सेक्टर अध्यक्षों, जोनल अध्यक्षों तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सुजानपुर में आयोजित हुई। बैठक में राहुल गांधी की अगुवाई में एक नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में सुजानपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर राजिंद्र वर्मा ने कहा कि वोट हमारे लोकतंत्र की नींव है और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ हमारा सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ों के आरोप सामने आए हैं। इन्हीं के खिलाफ आवाज उठाने और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत रामलीला मैदान दिल्ली में महा रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सैक्टर अध्यक्षों और जोनल अध्यक्षों को उनके अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान परिवहन समिति के अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद, सदस्य कैप्टन अरविंद, सुरेश भाटिया, बीना धीमान, सुमन अटवाल, एडवोकेट संजय जसवाल और विनय शर्मा शामिल हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
