ऊना में 122 होमगार्ड जवान हुए ट्रेंड
जिला गृह रक्षा 12वीं वाहिनी के अधीनस्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में जवान ले रहे ट्रेनिंग
स्टापफ रिपोर्टर-ऊना
जिला गृह रक्षा 12वीं वाहिनी के अधीनस्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में 122 नए गृह रक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है । इस प्रशिक्षण शिविर में 9वीं वाहिनी धर्मशाला के 73 और 12वीं वाहिनी ऊना के 49 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय पृष्ठभूमि और उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके बाद उन्हें पीटी, यूएसी, वर्दी पहनने के तौर-तरीकों और ले-आउट के संबंध में निर्देश दिए गए। शस्त्र रहित कवायद के तहत ड्रिल की हिदायतें, सावधान-विश्राम, खड़े-खड़े आगे-पीछे मुडऩा, तेज चाल, थम, दौड़ चाल, कदम ताल, खुली व निकट लाइन, विसर्जन, लाइन तोड़, खाली हाथ सैल्यूट, तेज चाल में सैल्यूट, पत्र के साथ सैल्यूट, दाएं-बाएं व सामने देखने की कार्यवाही, कदम ताल, स्क्वाड बनाना आदि शामिल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
