मारकंड अस्पताल पर खर्च होंगे 20 लाख

By: Oct 16th, 2026 12:56 am

अस्पताल में बनेंगे दो निजी कमरे, आरकेएस की बैठक में हुए कई फैसले
स्टाफ रिपोर्टर – जुखाला
नागरिक अस्पताल मारकंड में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसडीएम सदर राज कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित बैठक में श्रीनयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अस्पताल के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभिन्न गतिविधियों, सुविधाओं के विस्तार और शुल्क निर्धारण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान अस्पताल प्रभारी डा. प्रदीप शर्मा ने विधायक रणधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस एम्बुलेंस के माध्यम से पिछले एक वर्ष में करीब 100 मरीजों की जान बचाने में मदद मिली है।

बीडीसी सदस्य रामपाल ठाकुर ने भी एक सोलर लाइट तथा चार यूनिट स्टील डस्टबिन देने की घोषणा की। सेल काउंटर, सेमी-ऑटोमेटिक एनालाइजर तथा अन्य मशीनरी की खरीद के लिए 6 लाख 13 हजार रुपए, कम्प्यूटर, प्रिंटर और पंखे आदि के लिए 2 लाख रुपए तथा फर्नीचर की खरीद के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार वार्ड में गीजर और पिलर हीटर लगाने तथा दरवाजों की मरम्मत के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, डेंटल एक्सरे फिल्म और लैब सामग्री के लिए 2 लाख रुपए, मशीनों की मरम्मत के लिए 70 हजार रुपए, एम्बुलेंस के ईंधन और मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए तथा सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए 1 लाख रुपए मंजूर किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App