बड़सर में हरे पेड़ों पर कीलें ठोंक टांगे विज्ञापन बोर्ड

By: Oct 24th, 2026 12:53 am

सडक़ों के किनारे कूड़े के भी लगाए ढेर, संरक्षण के दावे फेल

निजी संवाददाता – बड़सर
उपमंडल बड़सर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक तरफ जहां सरकार और प्रशासन पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े-बड़े अभियान और कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर हरे-भरे पेड़ों के तनों पर कीलें ठोंककर विज्ञापनों के होर्डिंग तक लटकाए जा रहे हैं।

रेंज ऑफिस और बिझड़ी के पास डंपिंग साइट जैसी हालत

हैरानी की बात यह है कि रेंज ऑफिस बिझड़ी के कार्यालय से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर पपलोहल रोपड़ी, सडक़ किनारे मंडी चौक के नीचे कंक्रीट व निर्माण सामग्री के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। आलम यह है कि आम रास्तों और सडक़ के किनारों को लोगों द्वारा अवैध डंपिंग साइट में बदल दिया गया है। इसके अलावा सलोनी दियोटसिद्ध, बिझड़ी गारली सडक़ किनारे हरे-भरे जंगलों में भी कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App